
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे दुमका, वासुकीनाथ में की पूजा अर्चना
Ranchi : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दुमका निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका आगमन पर सोमवार को स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सपरिवार दुमका स्थित बाबा वासुकीनाथ का विधिवत पूजा अर्चना की। बता दें कि रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय देवघर प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की थी। इसके साथ ही वे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक की। इस बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।





