असम में 5.1 तीव्रता का आया भूकंप, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन तक हिली धरती

Guvahati : पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। लोगों के बीच दहशत फैल गई। झटके काफी समय तक महसूस किए गए। असम समेत पड़ोसी राज्यों मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम के साथ ही भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन में इस मध्यम तीव्रता के भूकंप का असर रहा। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले से 14 किलोमीटर दूर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का एपिक सेंटर 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!