नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा : स्टैंड बाय मोड में रहें अधिकारी व कर्मचारी

Palamu : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आगामी नगरनिगम आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव हेतु गठित सभी कोषांगों के प्रभारी को चुनाव के लिये “स्टैंड बाय मोड” में रहने की बात कही। उन्होंने विशेषकर कार्मिक विभाग को सभी आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने पर बल दिया। कितने मानव बल की आवश्यकता है, इसका आकलन करने व इसके अनुरूप डेटाबेस तैयार रखने पर बल दिया गया। इसी तरह वाहन कोषांग के पदाधिकारी को चुनाव संपन्न के लिये वाहनों का आकलन करने,मतपेटिका एवं मतपत्र से जुड़े सभी कार्यों को दुरुस्त करने की बात कही गयी। इसी तरह निर्वाचन व्यय कोषांग,सामग्री कोषांग को भी सभी आवश्यक तैयारियों को प्रारंभ करने की बात कही। इसी तरह डीसी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों से चुनाव मोड में आने व अपने-अपने स्तर से सभी तैयारियों को आकलन करने की बात कही। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार, नगरपालिका उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!