समाजसेविका प्रतिमा कुमारी के द्वारा अपने निजी फंड से जरूरतमंदों के बीच किया गया गरम वस्त्र का वितरण

नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार प्रखंड के तरीडीह पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत कुमार के धर्मपत्नी प्रतिमा कुमारी के द्वारा पंचायत के गरीब और असहाय के बीच अपने निजी फंड से गरम वस्त्र का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक ने कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि ठंढ के बढ़ते प्रकोप को देखकर प्रतिमा कुमारी के द्वारा उठाया गया कदम बहुत ही अच्छा है। इसी तरह के नेक कार्य करके प्रतिमा कुमारी सामाज के प्रति हमेशा सजग है। रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि माता-पिता की सेवा करना एक पुत्र के उत्तरदायित्व बनता है। समाजसेवा की भावना से दलित समाज की बेटी प्रतिमा कुमारी के द्वारा असहाय परिवार के लोगों के बीच गरम वस्त्र का वितरण किया गया।
इस मौके पर भोला राम, संजीत कुमार शिक्षक, जितेंद्र कुमार इंजीनियर, रविन्द्र कुमार सिपाही, विवेक कुमार, उमाकांत कुमार कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!