
लातेहार में युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
Rahul Kumar @ united palamu

latehar : जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज परिसदन भवन , लातेहार में युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, विधायक मनिका रामचंद्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महासचिव फहद खान, लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम एवं पूर्व प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस की नई कमेटी विस्तार पर जल्द होगा निर्णय: नवनीत कौर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने कहा कि युवा कांग्रेस की नई कमेटी का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा।उन्होंने पार्टी हित में समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि वे पूरे जिले का दौरा कर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक साथी मजबूती के साथ संगठन के लिए कार्य करेगा, चाहे वह मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में चल रहा देशव्यापी आंदोलन हो या अन्य राष्ट्रीय मुद्दे।विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से जिले में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी निभाती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी और जहां भी जरूरत होगी, वे युवा कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।जिला सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि युवा कांग्रेस को जब भी आवश्यकता होगी, वे आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने युवाओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि युवा कांग्रेस संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।मौके पर प्रदेश महासचिव साजन कुमार, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, मिथलेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, सकलदीप उरांव, कृष्णा उरांव, नंदू उरांव, असगर अली, अख्तर अंसारी, जाहिद, सुरेंद्र उरांव, संतोष रजक, बिजेंद्र उरांव, बूटी, सोनू, अजय यादव, वाजिद, दानिश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





