चैनपुर: अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, वाहन चालक की मौत
PALAMU : चैनपुर थाना क्षेत्र के खुदागा गांव में बीती रात एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी उदय प्रजापति के पुत्र पंकज प्रजापति उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पंकज प्रजापति माइंस में हाइवा चलाने का काम करता था। बीती रात वह ओवर लोड हाईवे वाहन लेकर मेदिनीनगर की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा गांव के पास हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें घटनास्थल पर ही पंकज की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर 100 को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।गुरुवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से चैनपुर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




