
कल नहाय-खाय से शुरू होगा छठ महापर्व
दुर्गा बाड़ी परिसर में आज व्रतियों के बीच होगा गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण
महुआडांड़ : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ कल यानी शुक्रवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ होने जा रहा है। महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए आज गुरुवार को स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इस सेवा कार्य के तहत सोनी समाज के महामंत्री मंगल सोनी, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मंत्री दीपक कुमार एवं डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार की ओर से प्रत्येक छठ व्रती को ढाई-ढाई किलो चावल प्रदान किया जाएगा। वहीं, जायसवाल समाज की ओर से प्रति व्रती ढाई-ढाई किलो गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी छठ व्रतियों से आग्रह किया है कि वे समय पर स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर पहुंचकर गेहूं और चावल प्राप्त करें, ताकि कल नहाय-खाय और आगे के अनुष्ठानों की तैयारी सुगमता से पूरी की जा सके। स्थानीय सामाजिक संगठनों के इस सामूहिक प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।




