भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बनने पर राजधानी यादव ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, बधाइयों की हुई बौछार

Sanjay prajapati @ united palamu

लातेहार:भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य बनाए जाने पर राजधानी प्रसाद यादव को नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस अवसर पर राजधानी प्रसाद यादव ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश चुनाव संयोजक सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा,प्रदेश चुनाव सह-संयोजक गणेश मिश्रा, सुनीता सिंह सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी माननीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

भाजपा जनसेवा,राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती की पार्टी है: राजधानी यादव

राजधानी प्रासाद यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश परिषद का सदस्य बनाया जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनसेवा, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती की पार्टी है और वे संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। राजधानी यादव ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लातेहार जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

बधाइयाँ का हो रहा है बौछार

प्रदेश परिषद का सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। बधाई देने वालों में लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष बंसी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, राकेश कुमार दुबे, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, अवधेश चंद्रवंशी, सत्येंद्र यादव, नेपाल यादव शामिल हैं।इसके अलावा बरवाडीह मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, महुआडाड़ मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अमित कुमार, संजय जायसवाल, शंभू प्रसाद, राजेश प्रसाद, सुनेश्वर सिंह, मंगल उरांव, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, उत्तम कुमार, आनंदी सिंह, विष्णु गुप्ता, निक्कू प्रसाद, संजय यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, लव सिंह, संतोष यादव, विजय गुप्ता, मनीष जायसवाल, रिकी कुमार, पंकज यादव, छोटू राजा, राजेंद्र यादव, गंगेश्वर यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!