Vande Bharat Train : 17 जनवरी को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी लॉन्च, पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

New Delhi : 17 जनवरी को देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। सरकार का दावा है कि इन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में ज्यादा स्पीड, बेहतर आराम और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इन ट्रेनों में न ही कोई आरएसी सीट होगी और न ही वेटिंग टिकट मिलेगा।

रेलवे ने इस ट्रेन के लिए वेटिंग और आरएसी का झंझट खत्म करते हुए तय किराये की सूची जारी कर दी है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच वाली होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया भी एयरलाइन की तरह रखा गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी अन्य ट्रेनों की तरह महिलाओं, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा होगा। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास कोटा भी होगा।

वंदे भारत स्लीपर में 400 किमी तक की यात्रा 3AC में करने के लिए ₹960 चुकाने पड़ेंगे। वहीं इसी दूरी के लिए 2AC में ₹1240 और फर्स्ट एसी में यात्रा करने के लिए 1520 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं 800 किमी के सफर के लिए थर्ड एसी के यात्रियों को 1920 रुपये, सेकेंड एसी के यात्रियों को 2480 रुपये और फर्स्ट एसी के यात्रियों को 3040 रुपये चुकाने होंगे।

यात्रियों को टिकट पर पांच प्रतिशत जीएसटी का भी भुगतान करना होगा। भारतीय रेल की इस प्रीमियम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में किराया निर्धारण के लिए न्यूनतम दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है। ट्रेन इमरजेंसी टॉक-बैक, सीसीटीवी और आधुनिक सैनिटेशन टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाओं से लैस होगी। टिकट रद होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर रिफंड प्रक्रिया शुरू करने के लिए डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।

विंडो टिकट के मामलों में भी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में बेडरोल अच्छे क्वालिटी का दिया जाएगा। इसमें कंबल का कवर भी मिलेगा। इन ट्रेनों में भारतीय संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। स्टाफ के लिए ड्रेस कोड भी भारतीय परंपरा के मुताबिक निर्धारित होगा।

सभी टिकट डिजिटल तरीके से खरीदने होंगे, और रिज़र्वेशन सिस्टम यह पक्का करेगा कि 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष यात्रियों और 45 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्रियों को लोअर बर्थ अलॉट की जाए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!