डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar: डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अनाथ, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी कपड़े एवं आवश्यक वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने किया।प्रधानाचार्य श्री सहाय ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के प्रति विद्यालय की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार पूर्व से ही सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्य करता आ रहा है और इस पहल से अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना एवं समाज में सेवा व मानवता की भावना को सुदृढ़ करना था।विद्यालय के शिक्षक सूरज मिश्रा ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहा है और आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।प्रभात रंजन ने कहा कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अनाथ, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी कपड़े एवं आवश्यक वस्त्रों का वितरण किया गया| विद्यालय परिवार ने मानवता और सेवा भावना का संदेश दिया। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश रंजन तिवारी ने कहा कि सामाजिक सेवा करना पुण्य का कार्य है |ऐसे कार्यों से दूसरों को भी एक प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर शिक्षक रवि प्रकाश तिवारी, अजीत कुमार, दयानंद ,कुणाल ,अमित ,सचिन ,सुमित राधा रमन मिश्रा ,सुशील दूबे ,शिक्षिका अम्बिका ,रुक्मणि ,नासरीन ,अंचला ,
भावना ,सुप्रिया ,पूनम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के माध्यम से मानवता, सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!