स्टेशन रोड में हुआ द भारतीय फूड कॉर्नर फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के डालटनगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित द भारतीय फूड कॉर्नर रेस्टोरेंट का उद्घाटन झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन शह झामुमो नेता अविनाश देव,झामुमो नेता सन्नू सिद्दीकी, सन्नी शुक्ला और रेस्टोरेंट के संचालक मुरारी प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि इस तरह का रेस्टोरेंट खुलने से क्षेत्र के आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी यहां पर लोगों को ताजा एवं स्वच्छ भोजन प्राप्त होगा। वही मौके पर उपस्थित संत मरियम स्कूल के चेयरमैन शह झामुमो नेता अविनाश देव ने कहा की डाल्टनगंज में द भारतीय फूड कॉर्नर रेस्टोरेंट का खुलना समृद्धि का परिचायक है। इसके खुलने से लोग परिवार के साथ आकर अच्छे भोजन का आनंद ले सकते है। इस अवसर पर संचालक मुरारी प्रसाद ने बताया कि उनके इस फैमिली रेस्टोरेंट में अलग-अलग बने केबिन में लोग बैठकर सुकून से लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!