पलामू में अगर लाइन ऑर्डर की स्थिति नहीं सुधरा तो फरवरी महीने में होगा राजव्यापी आंदोलन : त्रिपाठी

Palamu : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और डाल्टनगंज चैनपुर भंडारिया विधानसभा के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में साफ-साफ शब्दों में कहा कि पलामू में अपराधी और अधिकारी दोनों ही कंट्रोल से बाहर हो गए हैं। यहां के जनप्रतिनिधि ना तो अधिकारी को और न हीं अधिकारी अपराधी को कंट्रोल कर पा रहे हैं। इस कारण पलामू की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां फिर से अपराधियों का राज कायम होना शुरू हो गया है।

पलामू जिला व्यवसाई संघर्ष समिति का होगा गठन

पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि गत गुरुवार को उनके नेतृत्व में व्यावसायिक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पहला चर्चा यह किया गया कि पलामू में व्यावसायिक वर्ग को भयमुक्त करने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया जाना जरूरी है। इस संघर्ष समिति का नाम पलामू जिला व्यवसाई संघर्ष समिति होगा। पलामू में अगर किसी व्यावसाई पर हमला होता है तो यह संघर्ष समिति तुरंत खड़ा होगी और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कम से कम 500 लोग व्यवसाई वर्ग के सुरक्षा में हर समय खड़ा रहेंगे। उन्होंने कहा कि पलामू जिला व्यवसाई संघर्ष समिति के संयोजक प्रभात कुमार अग्रवाल होंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पलामू जिले के किसी भी व्यवसाई से रंगदारी मांगने वाले लोगों पर पुलिस अगर तुरंत कार्रवाई नहीं करेगी तो पलामू से लेकर रांची तक आंदोलन का तुरंत ही शंखनाद होगा। दूसरा, पलामू में अगर लाइन ऑर्डर की स्थिति नहीं सुधरता है तो आगामी फरवरी महीने में राजव्यापी आंदोलन की शुरूआत किया जाएगा। तीसरा, नगर निगम चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। इसपर भी मंथन किया जाएगा।

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के बारे में 18 जनवरी को टाउन हॉल में होगा मंथन

श्री त्रिपाठी ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के बारे में मजबूत व्यवस्था पर विचार करने के लिए 18 जनवरी को टाउन हॉल में मेदनीनगर नगर निगम के सभी 35 वार्ड के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नगर निगम चुनाव पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पलामू के व्यवसाई वर्ग को तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां के व्यवसाई वर्ग के साथ त्रिपाठी सीधे रूप से खड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यवसाई के ऊपर रंगदारी का फोन आता है या हमला होता है तो तुरंत ही उन्हें कॉल करें। उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

व्यवसाई वर्ग पर हमला होगा तो सबसे पहले पहुंचेंगे त्रिपाठी

उन्होंने व्यवसाई वर्ग को साफ शब्दों में कहा कि अगर उन पर हमला होता है तो पुलिस के पहुंचने के पहले उनके पास त्रिपाठी पहुंचेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पलामू पुलिस से मांग किया कि जिन व्यवसाई को अपराधियों द्वारा धमकी मिला है, उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया कराया जाए। श्री त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर की व्यवस्था को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने देंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अगर यहां के अधिकारी, अपराधियों को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे तो यहां की जनता अधिकारी और अपराधी दोनों को कंट्रोल कर देगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!