
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर पलामू जिला व्यवसाई संघर्ष समिति के बैनर तले हुआ परिचर्चा का आयोजन
मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव को लेकर पलामू जिला व्यवसाई संघर्ष समिति मेदिनीनगर पलामू की एक बैठक यहां टाउन हॉल में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड के प्रमुख लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि नगर निगम के चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करें। तभी निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। बैठक में उपस्थित ओम प्रकाश अमन, दिलीप चंद्रवंशी, लाल सूरज, भोला पांडेय, रूद्र शुक्ला, ब्रह्मदेव सिंह, ओमप्रकाश अमन, अनवर अंसारी, विनोद तिवारी, रामाशीष पांडे सहित अन्य लोगों ने कहा कि नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के रूप में नम्रता त्रिपाठी सबसे अच्छे प्रत्याशी हैं। इसलिए सभी को एकमत होकर उनके पक्ष में गोलबंद होने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि बैठक में जिस लक्ष्य को लेकर आए हैं, उसको साधने की जरूरत है। नगर निगम चुनाव में डटकर मुकाबला करना है। समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो उसका नाम है केएन त्रिपाठी। सभी ने एक स्वर से कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का अगर विकास देखना चाहते हैं तो के एन त्रिपाठी के हाथों को मजबूत करना होगा।





