
श्री रुद्र महायज्ञ व हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सहयोग राशि हेतु टीम रवाना
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:बारियातू प्रखंड के ग्राम जबरा बरछिया स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के विराट आयोजन को लेकर दिनांक 18 जनवरी 2026 को गांव-गांव सहयोग राशि संग्रह हेतु एक टीम को रवाना किया गया। रुद्र महायज्ञ के उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति एवं समाजसेवी कौशल सिंह ने प्रभु श्रीराम जी का झंडा दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।इस अवसर पर रुद्र महायज्ञ अध्यक्ष नरसिंह सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, आनंद प्रजापति, पारसनाथ सिंह, सुमेर सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहन मिस्त्री एवं नवीन सिंह, उप-कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता, संयोजक राजेश प्रजापति, डॉ. रणधीर प्रजापति, सिलवंत सिंह, धनंजय सिंह, कौशल प्रजापति प्रीतम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्री रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम-दिनांक 18 अप्रैल 2026 (शनिवार): कलश यात्रा,दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार): अरनि मंथन एवं यज्ञ प्रारंभ,दिनांक 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार): प्राण प्रतिष्ठा सह पूजन,दिनांक 25 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): यज्ञ पूर्णाहुति एवं महासंतों की विदाई।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।





