सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाजकुम में सप्त शक्ति संगम का आयोजन, सैंकड़ो माताएँ-बहनें रही शामिल

Sanjay prajapati @ united palamu

लातेहार : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाजकुम स्टेशन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 माताएँ एवं बहनें शामिल हुईं।मौक़े पर प्रांत सह संयोजिका तथा पलामू विभाग संयोजिका सुशीला दीदी, जिला संयोजिका गीता दीदी मुख्य उपस्थित रहीं।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरा दीदी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ सुशीला दीदी, गीता दीदी, खुशबू दीदी, अंतरा दीदी एवं माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके पश्चात सुशीला दीदी ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण में भारतीय दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। जिला संयोजिका गीता दीदी ने भारत के विकास में माताओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, परिवार, राष्ट्र धर्म, नारी धर्म, राज धर्म, वेद, रामायण, गीता, राष्ट्रीय आंदोलन तथा बेटी के कर्तव्य जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।

नारी शक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर माताओं ने दिया।

विद्यालय की पूजा दीदी द्वारा भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर माताओं ने दिया। मंच संचालन स्वीटी अग्रवाल एवं सृष्टि गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान संयुक्त परिवार की परंपरा को जीवित रखने हेतु कमला देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही झारखंड प्रांत के खूंटी जिले के शहीद वीरेंद्र शर्मा की माता को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूजा दीदी द्वारा सप्त शक्ति संगम के उद्देश्य को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!