
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया झण्डोत्तोलन
Palamu : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डाल्टनगंज के लहलहे स्थित भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का गरिमामय झण्डोत्तोलन समारोह आयोजित किया गया। झण्डोत्तोलन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक साथी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध जन एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर में मातृभूमि की आन-बान-शान—त्रिवर्ण ध्वज को गहन श्रद्धा एवं सलाम किया।
जय हिंद! जय भारत!
इंटक परिवार की ओर से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!





