नौडीहा बाजार में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई बैठक
Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग निवासी दिलीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल बाबू के आवास पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल बाबू व संचालन तिलक कुमार ने किया ।इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप विचार मंच कमिटी का गठन किया गया। कमिटी के अध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल बाबू, उपाध्यक्ष के रूप में जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, आलोक यादव एवं कुंदन प्रसाद को जिम्मेवारी सौंपी गई।
वहीं, सचिव पद पर नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह, उप सचिव के रूप में बबलू गुप्ता, अजय सिंह एवं अरुण पाठक तथा कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद सिंह और उपकोषाध्यक्ष के रूप में मंटू सिंह का चयन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नौडीहा बाजार-मड़वा रोड चौराहा स्थित राजेंद्र साव होटल के पास दिलीप कुमार सिंह की भूमि पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया के तहत 19 अक्टूबर को भूमि पूजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रौशन सिंह, तिलक सिंह, अरुण पाठक, काशी साव सहित स्वर्ण सेवा मंच के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके शौर्य एवं स्वाभिमान को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रतिमा स्थापना को महत्वपूर्ण पहल बताया।




