किशुनपुर काली मंदिर में बैठक आज 3 बजे, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

Palamu : यूजीसी के नए कानून को रद्द करने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज की एक आवश्यक बैठक किसुनपुर काली मंदिर में आहूत की गई है। इस बैठक में आगामी 31 जनवरी को पाटन हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाले आक्रोश रैली को सफल बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में चंद्रकांत उपाध्याय उर्फ बाबू उपाध्याय, छोटू उपाध्याय, विकास उपाध्याय आदि ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। सभी ने एक स्वर से कहा कि केंद्र सरकार स्वर्ण समाज को शिक्षा से बेदखल करने के लिए यूजीसी के तहत नया नियम बनाया है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है। इस कानून का जोरदार विरोध किया जाएगा। बैठक में ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण समाज के लोगों को पहुंचने की अपील की गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!