इमली पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,फांसी लगाकर की आत्महत्या

महुआडांड़: (लातेहार) महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़ डालटेनगंज मुख्य पथ SH-9 मुख्य मार्ग किनारे ग्राम बहेराटोली इमली पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।मृतक की पहचान देवानंद लकड़ा 21 वर्ष, पिता सुनेश्वर लकड़ा के रूप में हुई है।जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ में लटकते देखा तो इसकी सूचना मृतक के घर वालें एवं महुआडांड़ थाना पुलिस को दिया गया।सुचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं महुआडांड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे।जिसके बाद शव को प्रशासन एवं ग्रामीणों के मदद से पेड़ से उतार कर महुआडांड़ सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मूल रूप से गारु प्रखंड के करवाई गांव का निवासी था। माता-पिता के निधन के बाद वह महुआडांड़ पंचायत अंतर्गत ग्राम राजडंडा में अपने ननिहाल पक्ष के साथ रह रहा था। यहीं रहकर उसने पढ़ाई भी की थी।परिजनों ने बताया गया कि कुछ महीने पहले वह काम करने के लिए केरल गया था, जहां से लगभग एक माह पूर्व ही वापस लौटा था। बुधवार सुबह बैल चराने जा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है।इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रहा है जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!