प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को किया संबोधित, कहा : बेहद अहम है आने वाला 25 साल

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ देशवासियों के आत्मविश्वास और पुरुषार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में 140 करोड़ नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं की आकांक्षाओं को बेहद सटीक तरीके से रेखांकित किया गया.पीएम मोदी ने कहा कि सत्र की शुरुआत में और 2026 की शुरुआत में ही राष्ट्रपति ने संसद सदस्यों के सामने जो उम्मीदें रखी हैं, उन्हें सभी सांसदों ने गंभीरता से लिया होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के सभी सदस्यों के लिए कई मार्गदर्शक बातें भी सदन के सामने रखी हैं.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा पूरा हो चुका है और अब दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हो रही है. उन्होंने इसे एक नए दौर की शुरुआत बताते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह इस सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है, जो देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!