पलामू में लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर एनएचएआई के चेयरमैन से मिले सांसद वीडी राम
Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से मुलाकात किया।इस अवसर पर श्री राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों क्रमशः NH 39 एवं NH 139 के निर्माण से जुड़ी लंबित सकड़ निर्माण की गुणवत्ता एवं फ्लाइओवर का निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।भारत माला परियोजना (रांची-वाराणसी कॉरिडोर) के अंतर्गत भोगू से शंखा तक निर्मित हो रहे डालटनगंज बाईपास फोरलेन सड़क पर तीन प्रमुख स्थानों पोखराहा (डालटनगंज-पांकी रोड़), जोड़ (डालटनगंज-बैरिया-पाटन रोड़) एवं सिंगरा में बाईपास के स्थानीय पथ निर्माण विभाग की सड़कों का क्रासिंग होने के कारण आवागमन चालु होने पर गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ होने की संभावनाएं है। उपरोक्त स्थानों पर NHAI फोरलेन सड़क पर ही फ्लाईओवर का शीघ्र निर्माण एवं ब्लैक स्पॉट घोषित किए जाने की मांग किया।NH-39, पैकेज-3 में हिसरा पोखराहा से जोरकट (टोल प्लाजा के पास) – लगभग 3.5 किमी चियांकी शहरी क्षेत्र -सर्विस रोड एवं फ्लाईओवर एप्रोच 1 कि0मी0, सिंगरा कलां शहरी क्षेत्र-सर्विस रोड फ्लाईओवर एप्रोच 0.50 किमी एवं लोहडा, पंडवा एवं राजहरा गांव क्षेत्र – लगभग 1.5 किमी। उक्त स्थानों पर कार्य पूर्णतः ठप/निर्माण कार्य की धीमी गति है। निर्माण कार्य न होने से स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा एवं दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।रमना बाईपास (NH-39, पैकेज-5) अधूरा है एवं आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है, जिसके कारण गढ़वा जिला एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित है। हरिहरगंज बाईपास (NH-139) का कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कार्य की गुणवत्ता बेहद ही खराब है।उपरोक्त मामले में एनएचएआई चेयरमैन श्री संतोष कुमार यादव ने कहा कि उक्त परियोजनाओं की उच्चस्तरीय जाॅच हेतु NHAI टीम गठित कर स्थल पर भेजी जाएगी। निर्माण कार्य समयबद्ध कार्ययोजना एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।





