उत्तर भारत में 3 फरवरी तक तेज बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

New  Delhi : उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है। इसके बाद, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना है। 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।अगर बात करें दिल्ली के मौसम की तो यहां अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 31 जनवरी की शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकती है।हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!