महुआडांड़ में जेएलकेएम महिला मोर्चा का गठन, मंजू टोप्पो बनीं प्रखंड अध्यक्ष

महुआडांड़:जेएलकेएम प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ में मंगलवार की शाम 5 बजे संगठनात्मक मजबूती और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक ने की। बैठक के दौरान महिला मोर्चा जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मंजू टोप्पो के नाम की घोषणा की गई।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर मंजू टोप्पो पर भरोसा जताया और उन्हें महिला मोर्चा का नेतृत्व सौंपा। चयन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संजना टोप्पो, शांति देवी, लिविन लकड़ा, जिला जेएलकेएम कार्यकर्ता प्रेम पांडेय, संजुवा किसान सहित कई महिला कार्यकर्ता एवं संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।बैठक में महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।नव-निर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उनके अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करना, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला साथियों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। वहीं प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!