
एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त राजदेव गंझु गिरफ्तार,जेल
हेरहंज:थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हेरहंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 04 फरवरी 2026 को हेरहंज थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 23 जनवरी 2026, धारा 17/18/29 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त राजदेव गंझु को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजदेव गंझु, स्वर्गीय पहाड़ी गंझु उर्फ बंधु गंझु के पुत्र हैं तथा ग्राम कटांग, टोला कुसमाही, थाना हेरहंज, जिला लातेहार के निवासी हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लातेहार मंडल कारा में भेज दिया है।





