पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना चेक पोस्ट के पास बुधवार को थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में नाबालिक बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संबंध में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने अभिभावकों से अपील किया है कि परीक्षा देने जानें वाले नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन न दें। बल्कि स्वयं परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाए। परीक्षा से निकलने के बाद वाहन बहुत तेजी से चलते हैं। जिससे किसी प्रकार के अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है।





