ससुर की हत्या और पत्नी, सास, साला, साली को चाकू से मार कर घायल करने वाला दामाद गिरफ्तार
छतरपुर (पलामू): छतरपुर पुलिस ने ससुराल जाकर हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से ससुर, सास, साला,साली पर हमला करने वाला दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छतरपुर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ग्राम गम्हरिया में लवकुश कुमार यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सिता राम यादव, ग्राम बरेवा थाना हैदरनगर जिला पलामू के द्वारा अपने पत्नी, सास, ससुर, साला और साली को चाकू से मार कर घायल कर दिया गया था। सदर अस्पताल पलामू में इलाज के क्रम में उसके ससुर सुनील यादव की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी रिता देवी के द्वारा दिए फर्दबयान के आधार पर छत्तरपुर थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों में छापामारी किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 26 को जपला बाजार के पास से अभियुक्त लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लवकुश कुमार यादव के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया तथा इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा जैकेट को बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि इसकी शादी वर्ष 2023 में रीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही इसकी पत्नी और इसके घर वाले के बीच कभी नहीं बनी। छोटी छोटी बातों में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जिसे इसकी पत्नी ससुराल में न रहकर अपने मायके भाग जाती थी। एक वर्ष पूर्व करीब भी दोनों परिवारों (मायके और ससुराल पक्ष) में लड़ाई झगड़ा किया गया जिसे स्थानीय मुखिया एवं गांव के लोगों के द्वारा दोनों परिवार को बैठा कर समझाया बुझाया गया और मामला को शांत कराया गया। उसके बाद अभियुक्त कमाने दिल्ली चला गया। दिल्ली जाने के बाद भी दोनों पति पत्नी में हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहा।
अभियुक्त के अनुसार उसके ससुराल के लोग उसकी पत्नी को अभियुक्त लवकुश और उसके माता पिता के खिलाफ हमेशा भड़काते रहते थे। इसी से परेशान होकर वह अपने ससुराल के लोगों को मारने के इरादे से दिल्ली से रामपुर (उत्तर प्रदेश) जाकर चाकू खरीदा और योजना बनाया कि ससुराल के लोग उसके और उसके पत्नी के बीच में आए तो ससुराल के लोगों को मार देगा। दिनांक 29 जनवरी 26 को वह दिल्ली से सीधा अपने ससुराल ग्राम गम्हरिया आया। रात्रि में खाने के बाद इसकी पत्नी इसके साथ नहीं सोकर अपनी मां के साथ सो गई। ये अपनी पत्नी से बात करना चाहा तो इसकी सास मना करते हुए बोली कि अभी सो जाओ सुबह बात कर लेना। गुस्से में आकर इसने चाकू निकाला और अपनी पत्नी को चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए ससुर सुनील यादव, सास, साला और साली को भी चाकू से हमला किया और वहां से भाग कर दिल्ली चला गया।किसी काम से ये अपने घर आया और फिर वापस दिल्ली जाने के लिए जपला स्टेशन जा रहा था कि पुलिस के द्वारा जपला बाजार के पास से अभियुक्त लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इस छापामारी दल मे थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, छतरपुर थाना, अनिल रजक, धर्मवीर कुमार यादव,राजीव कुमार, छतरपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।




