अनियंत्रित सवारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सासंग ग्राम निवासी अफसर अंसारी (31 वर्ष), पिता अंजर अंसारी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसर अंसारी अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से बैंक से जुड़े निजी काम के सिलसिले में लातेहार आ रहे थे। इसी दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक रोड पर पावर ग्रिड के पास एक अनियंत्रित सवारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अफसर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अपनी निजी कार से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि अफसर अंसारी तामिलनाडु के चेन्नई में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे और सब-ए-बारात के अवसर पर 4 फरवरी को ही घर लौटे थे। घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद यह हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हालांकि सवारी वाहन का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!