मैट्रिक के वाणिज्य व इंटर सांइस के गणित की परिक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

बारियातू:झारखंड एकेडमिक काउन्सिल द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हेतु बनाये गए दोनों परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व रा. आदर्श मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक में वैकल्पिक वाणिज्य( कोमर्स ) विषय के परिक्षा में सभी 43 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर सांइस के गणित विषय के परीक्षा में सभी 21 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।वहीं रा.आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक रुपेश कुमार साव ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में इंटर सांइस के गणित विषय के सभी 04 परिक्षार्थी उपस्थित रहे। शान्तिपुर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिये विक्षक राकेश कुमार सिंह उत्तम पांडेय, पंकज कुमार सिंह,बसंती मिंज,रामरतन मेहता, संजीव कुमार, मिथलेश मेहता सभी वीक्षक दंडाधिकारी विक्रम आदित्य व बारियातू थाना के तैनात पुलिस बल ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!