
जिले भर में रोजगार दिवस का किया गया आयोजन
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:जिले के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस का आयोजन हर बृहस्पतिवार को प्रत्येक पंचायत में मनाया जाता है। इस दिन काम का आवेदन लिया गया। आये हुए श्रमिकों का जॉब कार्ड का ई केवाईसी से संबंधित कार्य किया गया। नये श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया गया। साथ ही 100 दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य
मनरेगा अच्छादित परिवारों के औसत कार्य दिवस (वर्तमान में 43.69 दिन) को बढ़ाकर प्रावधानानुसार 100 दिनों तक करना।अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को चिन्हित करते हुए आधार लिंक e-KYC युक्त जॉब कार्ड उपलब्ध कराना
ईच्छुक परिवारों को माँग के अनुरूप 15 दिनों के अंदर रोजगार उपलब्ध कराना।
महिलाओं एवं वंचित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को कम करने के उद्देश्य से इच्छुक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना।





