स्मृति मंधाना : दिल टूटा, शादी टूटी, पर हौसला नहीं, WPL खिताब पर किया कब्जा

New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताया। फाइनल में स्मृति ने केवल 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी धुआंधार पारी ने आरसीबी की टीम को 204/4 के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया।आरसीबी ने दिल्ली को फाइनल में छह विकेट से हराया। फाइनल में स्मृति की आक्रामक बल्लेबाजी और टीम के अन्य खिलाड़ियों का सहयोग विजयी रास्ता सुनिश्चित करने में निर्णायक साबित हुआ।

इसके अलावा लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।

व्यक्तिगत जीवन में कठिन समय

स्मृति मंधाना हाल ही में अपने व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रही थीं। उनकी और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी, जो 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, अनिश्चितकाल के लिए टल गई और बाद में रद्द कर दी गई। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह शुरू हुई, लेकिन उसका अंत काफी दर्दनाक था। मंधाना ने 17 दिन बाद चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि शादी टूट गई है।

मंधाना बोलीं- अब आगे बढ़ने का समय

स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया, ‘पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।’ स्मृति ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उनका ध्यान हमेशा देश के लिए खेल और ट्रॉफियां जीतने पर रहेगा और उन्होंने वही कर दिखाया। पुरानी यादों को पीछे छोड़ अपनी टीम को खिताब दिलाने में मदद की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!