Palamu : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर 6 फरवरी दिन शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवान परवेज खान और कौतुक पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से व्यक्ति की पहचान के लिए पूछताछ की। परंतु किसी ने इसकी पहचान अभी तक नहीं किया है। वहीं घटना के बाद दोनो टीओपी प्रभारी के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है।





