
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद रेखा वर्मा एवं सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।
मंच पर युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय जयसवाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पाण्डेय एवं लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह मौजूद रहे, जबकि मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय के द्वारा किया गया एवं मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू सिंह,नरेश पाठक, महेंद्र गुप्ता,राजन तिवारी समेत नगर निकाय चुनाव संचालन समिति,जिला पदाधिकारी,जिला कार्य समिति सदस्य,मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री,जिला परिषद सदस्य ,प्रमुख ,उप प्रमुख,मंडल अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष,लातेहार विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि,मंडल महामंत्री समेत नगर पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी ने एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।






