मेदिनीनगर का महाभारत : मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी

Palamu : मेदिनीनीनगर नगर निगम का चुनाव अब धीरे-धीरे दिलचस्प मोड़ पर आता दिख रहा है। नामांकन की प्रक्रिया और नाम वापसी की तिथि खत्म होने के बाद अब तस्वीर साफ हो गया है कि मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ये प्रत्याशी हैं : अरुण शंकर, नम्रता त्रिपाठी, पूनम सिंह, जानकी देवी, रिंकू सिंह, मीना गुप्ता, आयशा सिंह, श्वेता विकास कुमारी, मेघा श्री राम कुमार सिंह, शीला कुमारी और जय श्री गुप्ता। इन्हीं प्रत्याशियों के बीच चुनावी मैदान में घमासान होगा। सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में पूरा दमखम लगा रहे हैं। पूरे निगम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। एक दूसरे से कोई पीछे रहने के मूड में नहीं है। सभी की चाहत विजय माला पहनने की है। आने वाले एक-दो दिनों में चुनावी लड़ाई और तेज होने वाला है। पूरा शहर में भोपू का शोर भी शुरू होगा। निगम क्षेत्र बैनर पोस्टर से पट जाएगा। इन सभी के बीच यहां के मतदाता अभी पूरी तरह से खामोश हैं। और इस लड़ाई को पूरी पैनी नजर से देख रहे हैं।

23 फरवरी को है मतदान

बता दें कि पलामू के सभी पांच नगर निकायों मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिये आगामी 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा। दिनांक 23 फरवरी को 246 मतदान केंद्रों पर वोटिंग किया जायेगा जबकि मतों की गिनती 27 फरवरी को होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!