बेंगलुरु में फैक्ट्री हादसे का शिकार बना मनिका का मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : प्रखंड के नामुदाग गांव निवासी सज्जाद आलम (पिता—स्व. अहमद मियां) रोज़गार के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे, जहां एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सज्जाद आलम बेंगलुरु स्थित वेंटेक इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे।बताया गया कि 3 जनवरी को काम के दौरान वे फैक्ट्री की बिल्डिंग से गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक प्रसाद रेड्डी द्वारा बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज कराया गया और प्रारंभिक तौर पर अस्पताल का खर्च भी वहन किया गया। हालांकि बाद में फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज का खर्च उठाने से इनकार कर दिया।इसके बाद परिजनों ने सज्जाद आलम को बेंगलुरु से रांची लाकर रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 8 फरवरी को उनकी मौत हो गई।सज्जाद आलम अपने पीछे एक 16 वर्षीय बेटी, 12 वर्षीय पुत्र और 7 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सज्जाद आलम ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, उनकी मौत के बाद परिवार पर आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!