एक्शन मोड में पलामू के डीआईजी कौशल किशोर, कहा : चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरशः करें अनुपालन

नगरपालिका(आम) निर्वाचन को लेकर डीआईजी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक

PALAMU : पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल सोमवार को पलामू क्षेत्र अंतर्गत तीनों जिले यथा पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने नगरपालिका(आम) निर्वाचन 2026 की पुलिसिया तैयारियों की गहण समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद से कई बिंदुओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस बलों की तैनाती की योजना तैयार की गयी है।पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन करने एवं जमा करने संबंधित निर्देश दिए। साथ ही लम्बित वारंट के निष्पादन एवं फरारियों को गिरफ्तार करने, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान को तेज करने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी आदि पर निगरानी एवं जप्ती हेतु अन्तर्राजीय एवं अंतर्जिला सीमा पर चेकनाकों को सक्रिय रखने एवं सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

विदित हो कि पलामू में पांच, गढ़वा में तीन जबकि लातेहार के एक क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव कराए जाने हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!