
विधायक प्रकाश राम ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए की आर्थिक मदद
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार : विधायक प्रकाश राम ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनडीह में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने एक जरूरतमंद मां से किया गया अपना वादा निभाते हुए उसकी बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।जानकारी के अनुसार, चंदनडीह गांव की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक परेशानी की समस्या विधायक प्रकाश राम के समक्ष रखी थी। उस समय विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे बेटी की शादी तय करें, आर्थिक सहयोग की जिम्मेदारी वे स्वयं निभाएंगे। चुनाव समाप्त होने के बाद भी विधायक ने अपना यह वादा नहीं भुलाया और तय समय पर संबंधित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।विधायक द्वारा किए गए इस सहयोग से न सिर्फ परिवार को बड़ी राहत मिली, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी गया। बेटी के परिजनों ने भावुक होकर विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आज के समय में इस तरह की संवेदनशीलता बहुत कम देखने को मिलती है।इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने भी विधायक के इस नेक कार्य की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक प्रकाश राम केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।विधायक प्रकाश राम का यह कदम राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देने का उदाहरण माना जा रहा है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।





