चैनपुर में छत की सीढ़ी से गिरकर सब्जी विक्रेता की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला निवासी देवनारायण गुप्ता के पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता उम्र 40 वर्ष की छत के सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दिनेश कुमार गुप्ता शहर में मोहल्ला-मोहल्ला घूम कर सब्जी बेचने का काम करते थे। बुधवार की दोपहर वह सब्जी बेचकर अपने घर लौटे थे।उन्होंने परिजनों को कहा कि ठंड लग रहा है छत पर धूप में जा रहे है। छत पर कुछ देर टहलने के बाद वह सीढ़ी से नीचे उतर ही रहे थे कि अचानक सीढ़ी पर उनका पैर फिसल गया।सीढ़ी के पास धारदार सीसा रखा हुआ था।उसी सीसा से उनका दाहिना हाथ कट गया जिसके कारण ज्यादा रक्तश्राव होने से उसकी हालत गंभीर हो गई।घटना के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





