लातेहार की जनता और भाजपा कार्यकर्ता अनमोल हैं: भानू प्रतापशाही

लातेहार: पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने कहा कि लातेहार की जनता और यहां के भाजपा कार्यकर्ता अनमोल हैं। वे बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री वैष्णो दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्री शाही ने कहा कि महेश सिंह की जीत सुनिश्चित है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने महेश सिंह को अग्रिम जीत की बधाई देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं के कार्यों को प्राथमिकता देना और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादों को पूरा करना जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी होती है। साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि जीत के बाद किसी भी प्रकार के गुमान या अहंकार से दूर रहना चाहिए और सदैव सौम्य, सरल एवं विनम्र बने रहना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह ने कहा कि वे चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे तथा सदैव मतदाताओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन ध्रुव पांडेय ने किया।मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक सह लातेहार नगर निकाय चुनाव प्रभारी किशुन दास, प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,सीतामणी तिर्की,राजन तिवारी, मुकेश पांडेय एवं जोगेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!