
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण
लातेहार:नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सुचारू संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, का निरीक्षण कर कोषांगों के कार्यों का अवलोकन किया गया।इस दौरान कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि चुनाव कार्य में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सजग और तत्पर होकर ससमय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।मौके पर उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक ,अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), समेत संबधित कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।





