चैनपुर में हुआ मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के कार्यालय का उद्घाटन

अरुणा शंकर को जिताएं, निगम क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा : भानु प्रताप शाही

मेदिनीनगर : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप शाही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से मेन बाजार चैनपुर में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने अरुणा शंकर को अपना समर्थन दिया है। अरुणा शंकर अपने कार्यकाल के दौरान निगम क्षेत्र का कई कार्य करके इतिहास रचने का काम किया है। कुछ ऐसे काम जो नहीं हो पाया है, वह उनके अगले कार्यकाल में जरूर पूरा होगा।

श्री शाही ने कहा कि निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना अरुणा शंकर का प्राथमिकता रहेगा। मौके पर उपस्थित भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि निगम चुनाव में मेयर के जितने भी यहां प्रत्याशी हैं, सभी में अरुणा शंकर सबसे शिक्षित और योग्य प्रत्याशी हैं। अरुणा शंकर को अगर यहां के लोग आशीर्वाद देते हैं तो अगले कार्यकाल में पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अरुण शंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप शाही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, शशिभूषण पाण्डेय, आनंद शंकर, ज्ञान शंकर, चंद्रकांत सिंह, रुपेश कुमार कमलापुरी, रितेश साहू,चंदू गुप्ता, संदीप कुमार, जानेश्वर प्रसाद, लक्ष्मी कमलापुरी, गोपाल प्रसाद, अमित सोनी, अमर मालाकार, सागर सोम, उमेश, अनुज, छोटू,मनोज बाबा, विवेक, फंटूश, आकाश आदि सैंकड़ो स्थानीय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!