अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय महिला की मौत

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के सत्यारी टोला निवासी अरुण सिंह की पत्नी संगीता देवी उम्र 30 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में मृतक के पति अरुण सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात दोनों पति-पत्नी दुबिया खाड़ मेला से ठेला लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में हेरिटेज स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने संगीता देवी को पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया।वाहन के धक्के से गिरकर संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से संगीता देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!