अरुणा शंकर ने बेलवाटिका, नई मोहल्ला और कांदु मोहल्ला में किया जनसंपर्क, किया विकास का वादा

Palamu : भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर ने शुक्रवार 13 फ़रवरी को बेलवाटिकर, नई मोहल्ला और कांदु मोहल्ला मे व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क करनेके क्रम मेंवार्ड नम्बर 21 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी साहेब सिंह के द्वारा भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। साथ में वारिष्ठ समाजसेवी राजा साहेब और गुरबीर सिंह गोलू उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, आम नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधा संवाद कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की पहले मतदान फिर जलपान। मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम में पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार, मजबूत और अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है।

इस काम को अरुणा शंकर बखूबी पूरा कर सकती हैं।उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नेतृत्व में नगर निगम का समग्र विकास और भी तेज गति से होगा।

मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से मिल रहा स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत के बाद विकास, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसम्पर्क अभियान मे मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण-जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, बिपिन बिहारी सिंह, ज्योति पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, लवली गुप्ता, अविनाश वर्मा,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, अविनाश सिन्हा छोटू, विश्वजीत पाठक, मनोज दुबे, राजहंस अग्रवाल, शैलेश सिंह, मंजू गुप्ता, सुजाता सिंह, प्रकाश राय, रूपा सिंह, अभय सिंह, रीना किशोर, विजय पाठक, पंकज सिंह, रेखा गुप्ता, रूबी सिंह,ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!