Palamu : दो दोस्तों ने मिलकर कर दिया एक दोस्त का मर्डर

Upendra Kumar @ United Palamu

मेदिनीनगर :  सदर थाना क्षेत्र के कौड़ीया गांव के एक युवक को दोस्तों ने पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी किशुन राम के पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवक बॉबी और बबलू पाल शुक्रवार की दोपहर मंटू कुमार को कहा की चलो घूम कर आते हैं और उसे अपने बाइक पर बैठा कर चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव ले गए। वहां पर दोनों ने मंटू कुमार के साथ मारपीट की जिसके कारण मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में दोनों दोस्त बॉबी और बबलू पाल उसे इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!