बांग्लादेश चुनाव : 3 हिंदू उम्मीदवारों ने की जीत हासिल

Dhaka : बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। 13वें संसदीय चुनाव में 299 सीटों पर चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) को 211 सीटों पर जीत मिली है, तो वहीं प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। जिस बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, इस बार के चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार थे और उसी पार्टी के टिकट पर जीते हैं।

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी के टिकट से जीत हासिल करने वाले हिंदू उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है, जिन्होंने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। बता दें कि गायेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पहले भी वे राज्य मंत्री रहे हैं। ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से रॉय ने 99163 वोट हासिल किया है और उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को हराया है।

दूसरे हिंदू सांसद बने निताई रॉय चौधरी ने बीएनपी के टिकट से मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30000 से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। निताई रॉय चौधरी को 147896 वोट मिले हैं, जमात उम्मीदवार बिल्लाह को 117018 वोट मिले। खास बात ये है कि चौधरी और गयेश्वर चंद्र रॉय के एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के टिकट से जीतने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार हैं एडवोकेट दीपेन दीवान, जिन्होंने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है। दीपेन दीवान का मुकाबला इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा से था, जिन्हें 21,544 वोट मिले और जीतने वाले दीपेन को 31222 वोट मिले हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!