भाजपा ने जारी किया मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर का संकल्प पत्र, निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का किया वादा
Palamu : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रथम महापौर और मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में शहर के चहुंमुखी विकास का वादा किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर, मनोज सिंह, पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारीयों ने संकल्प पत्र को जारी किया।

संकल्प की मुख्य बातें
- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जुडूको द्वारा संचालित शहरी जलापूर्ति योजना फैज 2 को 6 माह के अंदर युद्ध स्तर पर काम करवाकर घर-घर पानी पहुंचाने का संकल्प
- बड़े शहरों के तर्ज पर राज्य एवं अंतर्राज्यीय आधुनिक बस टर्मिनल का कार्य 6 माह में शुरू करने का संकल्प
- शहर को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु बिना किसी व्यावसायिक दुकानों-प्रतिष्ठानों को क्षति पहुंचाये मुख्य-मुख्य मार्गो को चौड़ीकारण एवं रातू रोड रांची की तर्ज पर हाईराइज एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण करने का संकल्प
- सिंगरा स्थित अमानत नदी के तट को बांधते हुए घाट को सौंदर्जीकरण कराने का संकल्प
- सिंगरा स्थित अमानत नदी के तट को बांधते हुए सौंदर्यजीकरण कराने का संकल्प
- मेदिनीनगर नगर निगम के अंतर्गत बड़ा अत्याधुनिक व्यावसायिक ट्रांसपोर्ट एवं टैक्सी स्टैंड बनाने का संकल्प
- झारखंड के चर्चित कोयल रिवर फ्रंट की व्यवस्था पुनः एक बार दुरुस्त कराते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने का संकल्प
- कोयल रिवर फ्रंट के दूसरे छोर शाहपुर की और लजीज व्यंजनों के लिए कोयल रिवर फ्रंट चौपाटी के तर्ज पर निर्माण कराने का संकल्प
- शहर के जल स्तर को बढ़ाने हेतु कोयल नदी में पानी के ठहराव के लिए शहर के बाहर तटबंध निर्माण हेतु सरकार को बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर भेजने का संकल्प
- नगर निगम से जुड़े नए क्षेत्रों में विशेष पैकेज देकर रोड, नाली, लाइट और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने और पार्क के निर्माण का संकल्प
- निगम क्षेत्र के कई मार्गों में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कराने का संकल्प
- निगम क्षेत्र के सभी 7 जोन में निशुल्क मोहल्ला क्लीनिक बनाने का संकल्प
- शपथ ग्रहण के एक माह के अंदर निगम क्षेत्र के अधीन सभी मोहल्लों के खराब पड़े सड़कों, नाली एवं बरसात में पानी के जल जमाव से मुक्ति हेतु ड्रेनेज के निर्माण के लिए निविदा निकालने का संकल्प
- निगम के पहले बोर्ड की बैठक से ही मुख्य चौक चौराहा पर लाल बहादुर शास्त्री, राजा मेदिनी राय और शहीद नीलांबर पीतांबर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने एवं पलामू के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पार्क निर्माण करने का संकल्प
- राजा हरिश्चंद्र घाट के तर्ज पर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख अस्मशान घाटों का नवनिर्माण कराने का संकल्प
- शहर के बेरिया और विस्फोटक क्षेत्र में गांधी उद्यान के तर्ज पर अटल उद्यान निर्माण कराने का संकल्प
- 100 वर्ष पुराना वारालोटा श्री गौशाला के जीर्णोद्धार करने का संकल्प
- दिव्यांगों के लिए दिव्यांग अनुकूल जिम बनाने का संकल्प
- अत्याधुनिक वृद्ध आश्रम बनाने का संकल्प
- निगम क्षेत्र के कचरा निष्पादन हेतु बृहद कचरा प्रबंधन योजना पर कार्य कराने का संकल्प
- निगम क्षेत्र के सभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट 1 माह के अंदर मरम्मत कराने का संकल्प




