दो फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

लातेहार : गारू थाना क्षेत्र की पुलिस ने लंबित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जीवाड़ा से संबंधित कांड संख्या 49/2020 में नामजद अभियुक्त कृष्ण मोहन शुक्ला एवं विजय उरांव को 14 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त ग्राम कबरी, पंचायत रूद, प्रखंड गारू के निवासी हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके ठिकाने से दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी फरार अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!