महाशिवरात्रि मेला का शुभारंभ समाजसेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू ने फीता काट कर किया
नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के छतरपुर – नौडीहा बाजार के संगम नदी देवनादह के तट पर शिव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन देवनादह मेला विकास समिति के बैनर तलें किया गया है। मेले कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह,छतरपुर प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल, पर्यावरणविद के अध्यक्ष कौशल किशोर जायसवाल,जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद,थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता कर किया । मेले का मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि छतरपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अमित जायसवाल मंच पर विरजमान थे।इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम भी आयोजन गया था।

कार्यक्रम के सफल संचालन मेले समिति के कोषाध्यक्ष रौशन कुमार ने किया।मौके पर मुख्य अतिथि समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने मेले का संबोधन करते हुए कहा कि इसी शिव मंदिर परिसर में आगामी मई की माह में ग्यारह कन्याओं की शादी अपने निजी खर्च से करने की घोषणा की है। मेला विकास समिति के द्वारा मंचों पर उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट के अलावा मंचासिन सभी गणमान्य लोग एवं मीडिया कर्मी को अंग वस्त्र एवं माला की हार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता,पूर्व मुखिया कमलेश राम,पुलिस अवर निरीक्षक रोहित चौहान, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शहंशाह,मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव,समाज सेवी सह शिक्षक संतोष कुमार सिंह,मिथलेश कुमार यादव ,राजू यादव,मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र चौधरी, बब्लू गुप्ता के मेले समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, सचिव हरि प्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह,उप सचिव शत्रुध्न साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव के हजारों हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने शामिल थे।




