मनिका में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात

manika : मनिका में पहली बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एस एस सेल्स के प्रोपराइटर कामख्या प्रसाद और उनके बड़े पुत्र जीत कुमार(बिट्टू)एवं इनके पूरे परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही भगवान शिव की बारात निकाली गई। मनिका थाना समीप शिव मंदिर से शुरू हुई।इस दिव्य झांकी में भगवान शिव,माता पार्वती, गणेश जी,नंदी जी की मनमोहक प्रस्तुति और ढोल-नगाड़ों की गूंज भक्ति गीतों की मधुर धुन ने भक्तजनों के हृदय को आनंदित कर दिया।वही श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया।यह आकर्षक ऐतिहासिक आयोजन मनिका में पहली बार हुआ।इस बारात में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।श्रद्धालु ‘बम बम भोले’ हर हर महादेव के उद्घोष करते हुए चल रहे थे।वहीं शिव भक्तों ने भगवान शिव का रूप धारण कर कस्बे में भक्तिमय माहौल बनाया।इस अवसर पर आचार्य श्री अखिलेश पाठक,समाजसेवी राजू कुमार राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,दरोगी यादव,सुरेन्द्र भारती,दिनेश राय,शंकर दुबे,जयराम राय,अमरदीप कुमार,रौशन साहू,डॉ चंदन कुमार,मंदीप कुमार,बबन पासवान,आकाश भारती, उत्तम कुमार,अंकित कुमार,नीतीश कुमार सहित कई भक्त और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!