जमीन विवाद में अस्पताल स्टाफ और उनके पुत्र को गोतीया के लोगो ने पीट कर किया घायल

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या बभंडी गांव निवासी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल के कर्मी अजय कुमार ठाकुर और उसके पुत्र राजीव रंजन को जमीन विवाद को लेकर गोतीया के सुदर्शन ठाकुर और जसवंत ठाकुर ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अजय कुमार ठाकुर अपने जमीन में बैलसार का निर्माण करवा रहे थे।इसी बीच सुदर्शन ठाकुर और जसवंत ठाकुर वहां पहुंचे।अजय ठाकुर और उनके बीच बहस होने लगी। इसी बीच दोनों ने मिलकर अजय ठाकुर को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर घायल अजय ठाकुर से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!