
बंदियों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न हो:शेषनाथ सिंह
Latehar : सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता सहित बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाय तो नहीं किया जाता है। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसके साथ ही बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदने में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित्त शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही। जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।
श्री सिंह ने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए।इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, पीडब्लयूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलेश कुमार, लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।





